दिल्ली को जलापूर्ति बहाल करने में जुटे सुरक्षाकर्मी

चंडीगढ़, 21 फरवरी (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने रविवार को हरियाणा में मुनक नहर से जाट प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को यहां दिल्ली के लिए जलापूर्ति रोक दी थी।

चंडीगढ़, 21 फरवरी (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने रविवार को हरियाणा में मुनक नहर से जाट प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को यहां दिल्ली के लिए जलापूर्ति रोक दी थी।

सूत्रों ने कहा कि सेना और अर्धसैनिक बल के जवान उस स्थान पर पहुंचे, जहां प्रदर्शनकारियों ने जलापूर्ति के उपकरण और मशीनें क्षतिग्रस्त कर रखी थी।

हरियाणा के पुलिस प्रमुख वाई. पी. सिंघल ने रविवार को यहां कहा, “हरियाणा सरकार दिल्ली को जलापूर्ति बहाल करने को शीर्ष प्राथमिकता दे रही है।”

उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बल और सिंचाई विभाग के अधिकारी उस स्थान पर पहुंच गए हैं, जहां जाट प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए जलापूर्ति बाधित कर दी थी और वे आपूर्ति बहाल करने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि हरियाणा में जाट आंदोलन के कारण राजधानी गंभीर जल संकट का सामना कर रही है और शहर में पानी का अत्यंत नियंत्रित उपयोग किया जा रहा है।

दिल्ली के कई हिस्सों को पानी की आपूर्ति करने वाली हरियाणा की मुनक नहर में जाट प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग द्वारा तोड़-फोड़ किए जाने के बाद उसे बंद कर दिया गया है। जाट प्रदर्शनकारी सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली को यथाशीघ्र जलापूर्ति बहाल करने की जरूरत पर बात की है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में टैंकरों के जरिए किफायत के साथ पानी की आपूर्ति की जाएगी।

पानी के संकट के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493