‘कान्ग: स्कल आइलैंड’ की शूटिंग वियतनाम में

हनोई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म ‘कान्ग: स्कल आइलैंड’ के कलाकार यहां वियतनाम में शूटिंग के लिए तैयार हैं।

अमेरिकी अभिनेता सैम्युअल एल. जैक्सन, ऑस्कर नामित अभिनेत्री ब्री लार्सन और निर्देशक जॉर्डन वोग्ट रॉबर्ट्स ने मारधाड़ से भरपूर इस रोमांचक फिल्म के बारे में मीडिया से बातचीत की।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, फिल्म ‘कान्ग: स्कल आइलैंड’ में खोजकर्ताओं का एक समूह प्रशांत महासागर के एक अज्ञात द्वीप पर जाता दिखेगा। वे इस बात से अनजान होंगे कि वे किंग कान्ग के साम्राज्य में प्रवेश कर रहे हैं।

वियतनाम में फिल्म की शूटिंग लगभग पांच सप्ताह चलेगी।

फिल्म का बजट 19 करोड़ डॉलर बताया गया है। यह 2017 में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493