देसंविवि के प्रो. चतुवेर्दी को महर्षि व्यास पुरस्कार

हरिद्वार, 24 फरवरी (आईएएनएस)। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के भाषा विभाग के प्रमुख प्रो. राधेश्याम चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने वर्ष-2015 के प्रतिष्ठित महर्षि व्यास पुरस्कार के लिए चुना है।

देसंविवि की ओर से जारी बयान के मुताबिक, डॉ. चतुर्वेदी भाषा विभाग के अंतर्गत संस्कृत को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में संस्कृत संवाद के प्रति रुचि जगाने की दिशा में विशेष कार्य कर रहे हैं। यह पुरस्कार उन्हें संस्कृत भाषा के विकास और उसे उपयोगी बनाने में विशेष योगदान देने के लिए दिया जा रहा है।

बयान के अनुसार, प्रो. चतुर्वेदी इसके पहले काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के निदेशक डॉ. बृजेश चन्द्र के अनुसार, इस वर्ष देशभर के 44 संस्कृत विद्वानों को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493