अहमदाबाद, 24 फरवरी (आईएएनएस)। यहां पास स्थित सानंद टाटा नैनो संयंत्र में कामगारों के एक समूह द्वारा किया गया हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
सहायक श्रम आयुक्त एम.एस. पटेल ने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों की मांग है कि निलंबित किए गए उनके 28 सहयोगियों को वापस बहाल किया जाए, लेकिन प्रबंधन जांच के बाद भी इसके लिए तैयार नहीं है।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि हड़ताल का संयंत्र के उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है। संयंत्र में नैनो कार का उत्पादन होता है।
संयंत्र के 2,200 में से 422 कर्मचारी सोमवार रात से हड़ताल पर हैं।
समस्या दो महीने पहले शुरू हुई, जब अनुशासनात्मक आधार पर दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath