दिल्ली में बादल छाए

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “आज दिनभर आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। सुबह धुंध रह सकती है।”

यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुब 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि दृश्यता 2,000 मीटर रही।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493