नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा गुरुवार को लोकसभा में पेश रेल बजट की कुछ खास बातें इस प्रकार हैं :
– रेलवे स्टेशनों पर स्थानीय कला शैली को तरजीह।
-वडोदरा स्थिति अकादमिक संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा।
– रेलवे 2017-18 में नौ करोड़ श्रम दिवस रोजगार पैदा करेगा। 2018-19 में 14 करोड़ श्रम दिवस का लक्ष्य।
– वरिष्ठ नागरिकों के लिए लोवर बर्थ का कोटा 50 फीसदी बढ़ेगा।
– उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम और पूर्वी तट के लिए समर्पित माल-ढुलाई गलियारा।
– पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया के उपयोग को बढ़ावा।
– रिटायरिंग रूम की ऑनलाइन बुकिंग हो सकेगी।
– मौजूदा वित्त वर्ष की समाप्ति तक 17 हजार अतिरिक्त जैविक शौचालय चालू होंगे।
– मेक इन इंडिया पहल के तहत दो नए लोको कारखाने की बोली पूरी।
– इस साल 100 और स्टेशनों पर और अगले वर्ष 400 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा।
– 2,800 किलोमीटर तक रेल पटरी को बड़ी लाइन में बदलने का प्रावधान।
– 2016-17 में रोजाना सात किलोमीटर तक नई बड़ी लाइन पर संचालन शुरू।
– 2018-19 तक रोजाना 19 किलोमीटर नई बड़ी लाइन पर संचालन शुरू करने का लक्ष्य।
– अगले पांच साल में 8.8 लाख करोड़ रुपये अवसंरचना पर होंगे खर्च।
– सरकार से 40 हजार करोड़ रुपये बजटीय सहयोग की उम्मीद।
– बजट में पूरे देश की उम्मीदों की झलकी।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने की पूरी कोशिश।
– संचालन अनुपात 92 फीसदी हासिल करने की कोशिश।
– गत वर्ष के आंकलन में 8,720 करोड़ रुपये बचत की उम्मीद।
– 1.21 लाख करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान।
dharmpath.com dharmpath