रेल बजट जनता से धोखा: लालू

पटना, 25 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद)के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने संसद में रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ओर से गुरुवार को पेश किए गए रेल बजट को ‘जनता से धोखा’ करार दिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की सरकार में रेलवे पटरी से उतर गई है।

लालू प्रसाद ने पटना में रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बजट में कुछ भी नहीं है। बजट में रोजगार के अवसर खत्म होते दिख रहे हैं। सुरक्षा की कहीं कोई चर्चा नहीं की गई है। ट्रेन को निर्धारित समय पर चलाने को लेकर भी कोई बात नहीं की गई है। यह सीधे-सीधे जनता से धोखा है।”

उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय पहले फायदे में था, लेकिन आज इसका दिवाला निकल गया है। उन्होंने कहा कि इस रेल बजट से कोई खास फायदा नहीं होने वाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493