आगरा : विहिप नेता की गोली मारकर हत्या

आगरा, 25 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता अरुण माहौर की अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार को आगरा के मंटोला इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्यारों की खोज के लिए जांच जारी है।

हिंदुत्व समूहों के सदस्य हत्या के बाद सड़कों पर घूमते रहे और नाई की मंडी इलाके में दुकानें बंद रहीं।

इलाके में तनाव व्याप्त है।

माहौर विहिप की शहर इकाई के उपाध्यक्ष थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493