पूर्णतया अनारक्षित ‘अंत्योदय एक्सप्रेस’ चलाने का प्रस्ताव

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। देश के आम लोगों को अपनी तमाम पहल का केंद्रबिंदु बताते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में लंबी दूरी की पूर्णतया अनारक्षित सुपरफास्ट रेलगाड़ी ‘अंत्योदय एक्सप्रेस’ चलाने का प्रस्ताव किया है।

रेल बजट 2016 पेश करते हुए प्रभु ने कहा कि लंबी दूरी की एक सुपरफास्ट रेलगाड़ी चलाई जाएगी जो आम लोगों के लिए होगी और अतिव्यस्त मार्गो पर चलेगी।

मंत्री ने कहा कि रेलवे लंबी दूरी की कुछ रेलगाड़ियों में अनारक्षित यात्रा के लिए दो से चार ‘दीन दयालु’ डिब्बे जोड़ेगी, जिसमें पेयजल की सुविधा होगी।

रेल मंत्री ने पूर्णतया वातानुकूलित थ्री टीयर ‘हमसफर एक्सप्रेस’ चलाने का भी प्रस्ताव किया, जिसमें भोजन की सुविधा होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493