लखनऊ, 26 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार तड़के से ही हल्की बदली छाई रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान बारिश न होने के आसार जताए हैं।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे और ठंड हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर में 14.5 डिग्री, गोरखपुर में 15 डिग्री, झांसी में 14 डिग्री और इलाहाबाद में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath