डाइविंग विश्वकप: चीन का दबदबा, 6 स्वर्ण पदक जीते

रियो डी जेनेरियो में बुधवार को इस इवेंट का समापन हुआ।

चीन की ओर से महिलाओं की युगल 10 मीटर डाइविंग प्रतियोगिता में चेन रोलिन और लियु हुइशिया की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर खाता खोला।

इसके बाद महिलाओं की स्प्रिंगबोर्ड प्रतियोगिता में शी तिंगमाओ और वू मिनशिया की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, पुरुषों की 10 मीटर प्लेटफार्म प्रतियोगिता में चेन एइसेन और लिन युए की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद महिलाओं की 10 मीटर प्लेटफार्म प्रतियोगिता में रेन कियान ने स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं शी तिंगमाओ ने महिलाओं की तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड प्रतियोगिता में जीत हासिल की।

पुरुषों की 10 मीटर प्लेटफार्म प्रतियोगिता में चीन के कियु बो वोन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

डाइविंग विश्व कप अगस्त में शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों की तैयारियों के लिए एक टेस्ट इवेंट था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493