कोतवाली शहर क्षेत्र के इंदिरा नगर चांद बेहटा निवासी चुन्नुलाल के बेटे दिनेश पाल गुप्ता ने पहले मामले में लिखी रिपोर्ट में कहा था कि यहीं के निवासी राजेश पुत्र सुंदरलाल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पट्टा किए जाने की बात कहकर उससे 25 हजार रुपये की नगदी ली। जब पट्टा नहीं हो सका तो पैसे वापस मांगे गए तब इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
वहीं आयोग के आदेश के बाद लिखी रिपोर्ट में चांद बेहटा निवासी चुन्नुलाल के बेटे छेदालाल ने कहा कि शिवप्यारी पत्नी सुंदरलाल ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर एक प्लाट दिखाया और रजिस्ट्री कराने के लिए 80 हजार रुपये लिए।
आरोप है कि न तो प्लाट की रजिस्ट्री कराई गई और न ही पैसा वापस मिला। मांगने पर गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी जरूर दी गई। पुलिस ने मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं और जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath