कलेक्टर गंज बाजार में चंद्रपाल, यूसुफ, राजू, मुबारक, सौरभ, पुष्पेंद्र, मोहन, विजय, गणेश, अजमेरी, अवध किशोर, बब्लू, राजू, सलीम, चचंल समेत अन्य लोगों की फर्नीचर, फल, समेत अन्य सामानों की कई दुकानें हैं। प्रतिदिन की भांति दुकानदार अपनी दुकानें बंद घर चले गए थे। आधी रात में उन्हें जानकारी हुई कि उनकी दुकानों में अचानक आग लग गई।
सूचना मिलते ही सभी दुकानदार मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दुकानदार चंद्रपाल, यूसुफ समेत अन्य दुकानदारों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड सूचना देने के काफी देर बार मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।
इस हादसे में दुकानदारों का लाखांे का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि आग किन कारणों से लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। छानबीन की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath