पुलिस के अनुसार थाना मंगलपुर के झींझक स्थित दुर्गेश नगर में विपिन कुमार, पत्नी डॉली, बेटे पप्पू व ढाई साल की बेटी लक्ष्मी के साथ रहते हैं। उनके घर पर कुछ रिश्तेदार आए तो डॉली रिश्तेदारों से बातचीत करने लगी।
इस बीच उनकी बेटी लक्ष्मी खेलते हुए बरामदे में रखी पानी भरी बाल्टी में मुंह के बल गिर गई। बेटी को पास न देखकर डॉली कमरे से बाहर निकली तो मुंह के बल बेटी को बाल्टी में गिरा देखा, जिसके बाद बेटी को बाल्टी से बाहर निकाला और सीएचसी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत के बाद कोहराम मच गया। थाना मंगलपुर के कोतवाल ने बताया कि गांव वालों के जरिए मामले की जानकारी मिली है। मौके पर जाकर परिजनों से बातचीत की गई तो परिजनों ने लिखित रूप में मासूम बच्ची का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath