छह लाख रुपये की रिश्वत मांगने के जुर्म में थाना लिंकरोड के सिपाही पंकज यादव को एसएसपी धर्मेद्र सिंह यादव ने निलंबित कर दिया है।
लॉकअप में बंद कबाड़ी को बाहर निकालने के एवज में सिपाही पंकज यादव ने छह लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। कबाड़ी ने इसकी शिकायत एसएसपी से कर दी, इसके बाद एसएसपी ने सिपाही पंकज को निलंबित करते हुए एएसएचओ के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath