भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई ने विपक्षी दल कांग्रेस पर राष्ट्र-विरोधी विचारों को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा सांसद एवं भाजपा युवा मोर्चे के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने किया।

यह विरोध मार्च अशोक रोड से शुरू हुआ, जो जनपथ पर खत्म होगा।

ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, “हम कांग्रेस के ‘राष्ट्र-विरोधी’ विचारों और उसके रवैये के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493