कोलकाता, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शनिवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संभवत: बम सूरी जिले में एक घर के अंदर रखा गया था।
अधिकारी ने कहा, “हमने घर से एक शव बरामद किया, जहां विस्फोट हुआ था। विस्फोट में एक अन्य शख्स घायल हो गया था, बाद में उसकी मौत हो गई।”
मृतकों की पहचान होनी अभी बाकी है।
dharmpath.com dharmpath