नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पैनासोनिक इंडिया ने महिलाओं की निजी देखभाल और श्रृंगार के लिए उत्पादों की नई श्रृंखला बाजार में उतारी है। कंपनी के अनुसार ये उत्पाद महिलाओं के लिए मुख्य रूप से बनाए गए हैं, जिनका उपयोग वे घर में और यात्रा के दौरान भी कर सकती हैं।
बाजार में उतारे गए कंपनी के नए उत्पादों में हाथ में पकड़ने वाला बॉडी मसाजर, नैनो स्पा गुणवत्ता वाले फेसियल स्टीमर, आईलैश कर्लर, इलेक्ट्रिक नेल पॉलिशर और बॉडी सेवर शामिल हैं।
पैनासोनिक ने कई तरह के हेयर ड्रायर, 2इन1 हेयर स्ट्रेटनर और कर्लर के साथ-साथ 2इन1 हेयर स्टाइलर भी बाजार में उतारे हैं।
dharmpath.com dharmpath