मैनचेस्टर, 27 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के प्रबंधक मैनुएल पेलेग्रीनी ने अपने स्ट्राइकर रहीम स्टर्लिग का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें यकीन है कि स्टर्लिग रविवार को वेम्बले स्टेडियम में लीवरपूल के साथ होने वाले लीग कप फाइनल मैच में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
स्टर्लिग ने बीते साल जुलाई में लीवरपूल से सिटी का रुख किया था। स्टर्लिग को लीवरपूल ने एक लुभावना प्रस्ताव दिया था लेकिन स्टर्लिग ने उसे नकार दिया था। इससे लीवरपूल के प्रशंसक उनसे काफी नाराज हैं।
ऐसे में पेलेग्रीनी ने कहा है कि ऐसी स्थिति में स्टर्लिग के लिए अपनी पुरानी टीम के खिलाफ अच्छा खेल पाना मुश्किल होगा।
सिटी ने स्टर्लिग को 4.9 करोड़ डॉलर में अपने साथ जोड़ा था लेकिन अपनी पुरानी टीम के खिलाफ स्टर्लिग का पहला अनुभव बेहद खराब रहा था, जब लीवरपूल ने एतिहाद स्टेडियम में सिटी को 4-1 से हरा दिया था।
वेम्बले लीवरपूल का अपने घर है और ऐसे में इंग्लैंड के लिए खेलने वाले स्टर्लिग को लीवरपूल के प्रशंसकों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
dharmpath.com dharmpath