उप्र : कबूतर चोरी के शक में युवक की हत्या

घटना शहर कोतवाली के मोहल्ला कपूर टेकरी की है, जहां 18 वर्षीय अब्दुल उर्फ भैया खान पुत्र कल्ला कुरैशी मजदूरी का काम करता था, साथ ही घर पर कबूतर भी पालने का भी शौकीन था। भैया खान का पड़ोसी इमरान भी कबूतर पाले हुए था।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले इमरान और भैया खान में कबूतर चोरी को लेकर विवाद हो गया था। विवाद को उस समय किसी प्रकार शांत कराया गया। इसके बाद दोनों एक दूसरे से रंजिश मानने लगे थे।

कल्ला कुरैशी के अनुसार, ताजा घटनाक्रम में जब उसका बेटा भैया खान घर पर मौजूद था, तभी मोहल्ले के रहने वाले इमरान समेत चार लोग उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए और इमरान के घर की छत पर ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठे हुए, जहां उन्होंने भैया को खून से लथपथ पड़ा देखा और इसकी सूचना थाने में पुलिस को दी गई।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसके बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493