टोक्यो, 28 फरवरी (आईएएनएस)। टोक्यो मैराथन के 10वें संस्करण में रविवार को कुल 37,000 लोगों ने हिस्सा लिया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मैराथन रविवार सुबह करीब नौ बजे शिदुकु के व्यवसायी जिले में टोक्यो मेट्रोपोलिटियन गवर्नमेंट बिल्डिंग से शुरू हुई।
मैराथन के पुरुष वर्ग में इथोपिया के फेइसा लिलेसा ने मात्र दो घंटे और सात मिनट में दौड़ समाप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में केन्या की हेलाह किप्रोप (2 घंटे 27 मिनट) ने जीत हासिल की।
अधिकारियों के अनुसार, ‘अलग नियमों के अनुसार’ विजेताओं को 500,000 डॉलर की पुरस्कार राशि प्रस्तुत की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath