नहीं दी जाएंगी बजट की कागजी प्रतियां

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पर्यावरण की रक्षा का ख्याल रखते हुए फैसला किया है कि सोमवार को पेश हुए वर्ष 2016-17 के आम बजट की कागजी प्रतियां नहीं दी जाएंगी।

हर साल लोकसभा में बजट पेश होने के बाद संवाददाताओं को संसद भवन के निर्धारित काउंटर से आम बजट के दस्तावेज की प्रतियां दी जाती थीं।

लेकिन, इस साल सरकार ने पर्यावरण की रक्षा करने और पेड़ों को बचाने के अपने प्रयास के तहत संवाददाताओं को इसकी प्रतियां नहीं देने का फैसला किया है।

आम बजट की प्रति के लिए सैकड़ों पन्नों की जरूरत होती है। इसकी कई पुस्तिकाएं होती हैं, जिनमें विभिन्न मंत्रालयों को किए गए आवंटनों की विस्तृत जानकारी, योजना और राजस्व व्यय और अन्य वित्तीय विवरण होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493