उप्र : हेरोइन के साथ पकड़ा गया झोलाछाप चिकित्सक

बसखारी निवासी श्रीमन नारायन की किछौछा में शीशा मजार के पीछे राशिद नाम के आदमी के मकान में दुकान है। वह मेडिकल स्टोर के साथ-साथ चिकित्सीय कार्य भी करता है। लगभग सात-आठ माह पूर्व खोली गई इस दुकान में कुछ समय से युवाओं का आवागमन तेजी से होने लगा था।

इससे स्थानीय लोगों को झोलाछाप चिकित्सक की कार्यप्रणाली पर शक होने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने दुकान से दो पुड़िया बरामद की। पुलिस ने बताया कि बरामद की गई पुड़िया में हेरोइन है। थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए कथित चिकित्सक से पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493