महात्मा गांधी, भगत सिंह की कड़ी में मैं भी : येचुरी

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने अपने खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को कहा कि भगत सिंह और महात्मा गांधी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जत्थे में उन्हें भी शामिल कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, “मैं उस महान टोली में हूं..भगत सिंह, महात्मा गांधी, लोकमान्य तिलक..राष्ट्र के सभी निष्ठावानों पर यही आरोप लगा था।”

हैदराबाद के पुलिस थाने में रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, माकपा नेता येचुरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

माकपा नेता ने यह भी बताया कि उन्हें बहुत सारे एसएमएस व धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार का मुखर समर्थन करने के बाद येचुरी को धमकियां मिल रही हैं। कन्हैया पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है और वह इस समय जेल में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493