मध्य प्रदेश में मौसम सुहावना

भोपाल, 1 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहा। हवाओं में ठंडक घुली हुई रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बौछारें और ओले पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मंगलवार को पिछले दिनों के मुकाबले सुबह सुहावनी रही। धूप रही, लेकिन हवाओं में घुली ठंडक ने मौसम खुशनुमा बना दिया। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में बौछारों के साथ ओले भी पड़े। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर, होशंगाबाद, शहडोल संभागों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, बैतूल, सिवनी आदि जगहों में ओले भी पड़ सकते हैं।

राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री, इंदौर में 19 डिग्री, ग्वालियर में 15 डिग्री और जबलपुर में 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री, इंदौर में 32.8 डिग्री, ग्वालियर में 32.7 और जबलपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493