एआईएडीएमके का हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित(लीड-1)

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सदस्यों ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्थी चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यसभा में हंगामा किया।

सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद एआईएडीएमके सदस्य सभापति की आसंदी के करीब आ खड़े हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। वे कार्थी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे।

सदस्य तमिल और इंग्लिश में नारेबाजी कर रहे थे। वे ‘चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई करो’ की नारेबाजी कर रहे थे।

हो-हंगामे के बीच उप-सभापति पी.जे. कुरियन ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद कुरियन ने घोषणा की कि एआईएडीएमके के नोटिस को खारिज कर दिया गया है, क्योंकि यह नियमानुसार नहीं है।

एआईएडीएमके सदस्यों की नारेबाजी जारी रही।

उपसभापति ने प्रदर्शनकारी सदस्यों से कहा कि कार्रवाई करना उनके हाथ में नहीं है।

कुरियन ने कहा, “इस मामले का सभापति से कुछ लेना-देना नहीं है। अगर आप एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं, तो आप सरकार से संपर्क कर सकते हैं। आप मुझे क्यों तंग कर रहे हैं?”

हालांकि सदन में हंगामा जारी रहा, जिसके चलते कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493