मुस्ताफिजुर एशिया कप से बाहर, तमीम लेंगे उनकी जगह

ढाका, 1 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान घायल होने के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं।

वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, मुस्ताफिजुर के स्थान पर टीम में अब बाएं हाथ के बल्लेबाज तमीम इकबाल को शामिल किया गया है।

शेर-ए-बंग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को श्रीलंका पर बांग्लादेश की 23 रनों की जीत में 20 वर्षीय गेंदबाज ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

मुस्ताफिजुर को हालांकि मैच के दौरान शरीर में एक ओर तनाव महसूस हुआ था। दर्द के बढ़ने के कारण सोमवार को उनका एमआरआई हुआ।

भारत में अगले माह होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) मुस्ताफिजुर के साथ किसी भी प्रकार का खतरा नहीं लेना चाहता है।

बांग्लादेश टीम के फिजियो बाएजिद इस्लाम खान ने कहा, “एमआरआई की रिपोर्ट में उनके शरीर के दाएं हिस्से में चोट की बात सामने आई है। वह अगले 48 घंटों तक आराम करेंगे। हम आशा कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक होकर गेंदबाजी शुरू करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493