गुड़गांव : दार्जिलिंग की महिला की हत्या से पूर्व दुष्कर्म

गुड़गांव, 1 मार्च (आईएएनएस)। गुड़गांव में अपने किराए के कमरे में पिछले सप्ताह मृत पाई गई महिला के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म भी किया गया था।

पुलिस ने दो संदिग्ध हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को यह जानकारी दी।

महिला (28) विधवा थी और वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली थी। वह यहां पब और बार में काम करती थी।

आरोपी के साथ पैसों के विवाद के कारण 23 फरवरी को महरौली-गुड़गांव रोड के चक्करपुर इलाके में उसकी हत्या कर दी गई।

यहां सेक्टर-29 पुलिस थाना के प्रभारी अशोक कुमार ने आईएएनएस को बताया, “चिकित्सकों के एक दल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था और पांच पुरुषों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला।”

कुमार ने बताया कि दो आरोपियों गब्बर और नितिश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की उम्र लगभग 25 साल है और वे गुड़गांव के गांवों के निवासी हैं।

मामले के तीन अन्य आरोपी फरार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493