सिवान, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले के गौतमबुद्ध नगर थाना क्षेत्र से अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने मंगलवार को एक बैंक में धावा बोलकर 9़ 96 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों की ओर की गई गोलीबारी में चार लोग जख्मी हो गए।

सिवान के पुलिस अधीक्षक सौरव कुमार शाह ने बताया कि दीनदयाल बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के खुलते ही करीब 11.़30 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए। छह अपराधी बैंक में घुस गए और गोलीबारी करने लगे। इस क्रम में गोली लगने से एक ग्राहक और तीन बैंक कर्मी घायल हो गए। लुटेरों ने यहां से 9़96 लाख रुपये लूटकर फ रार हो गए।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए लुटेरों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे गोलीबारी करते फरार हो गए। वे लोग जल्दबाजी में एक मोटरसाइकिल, दो पिस्तौल और लूट के कुछ रुपये बैंक परिसर के आसपास छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने इन सभी सामानों को जब्त कर लिया है।
शाह ने बताया कि पुलिस एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायलों को सिवान के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath