‘ओएमजी..’ टीवी शो की मेजबानी करेंगे कृष्णा अभिषेक

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता कृष्णा अभिषेक आगामी छोटे पर्दे के आगामी धारावाहिक ‘ओएमजी! ये मेरा इंडिया’ की मेजबानी करते नजर आएंगे। इसमें भारत के लोगों और यहां के स्थानों के लिए ‘ओएमजी’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

बयान के मुताबिक, टेलीविजन चैनल हिस्ट्री टीवी18 पर प्रसारित होने वाला शो 10 मार्च से शुरू होगा। यह धारावाहिक मनोरंजक और तरोताजा कर देने वाला होगा।

इस धारावाहिक में कृष्णा कुछ दिलचस्प पहलुओं को उजागर करेंगे।

टीवी18, ए+ई नेटवर्क्‍स की उपाध्यक्ष और मार्केटिंग प्रमुख संगीता अय्यर ने कहा, “हमारा उद्देश्य भारत की जीवंतता और विशेषता को उजागर करना है। यह पूरे परिवार के लिए मजेदार है।”

चैनल ने शानदार डिजिटल पहल के तहत सोशल मीडिया पारिस्थितिकी तंत्र पर उपयोगकर्ता विषय-वस्तु उत्पन्न करने की योजना बनाई है।

इस धारावाहिक में ‘ओएमजी’ कहानियां सुनाने के लिए दर्शकों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ अंतिम कड़ी में छोटी कहानियां प्रसारित की जाएंगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493