अफगानिस्तान : 70 आतंकी ढेर, तालिबान के गढ़ पर कब्जा

काबुल, 1 मार्च (आईएएनएस)। अफगानी सेना और तालिबानी लड़ाकों के बीच तीन दिनों तक हुई घमासान लड़ाई में 70 तालिबानी लड़ाके मारे गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी फरयाब प्रांत में तालिबान के गढ़ पर कब्जा कर लिया। यह जानकारी मंगलवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, सेना के प्रवक्ता कैप्टन साखी डाड ने कहा, “अंतत: सेना ने मंगलवार को ख्वाजा नमुसी स्थित तालिबान के गढ़ पर कब्जा कर लिया।”

उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सेना तीन जवान भी शहीद हो गए जबकि 11 घायल हो गए।

उल्लेखनीय है कि विगत एक साल से उत्तरी फरयाब प्रांत में ख्वाजा नमुसी तालिबानों का मुख्य गढ़ बना हुआ था। फरयाब की राजधानी मैमाना है जो काबुल से 425 किलोमीटर दूर है।

विदित हो कि तालिबानी लड़ाके फरयाब समेत अफगानिस्तान के कई प्रांतों में सेना के साथ संघर्षरत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493