कुआलालम्पुर, 1 मार्च (आईएएनएस)। चीन की महिला टेबल टेनिस टीम ने अपनी जीत का क्रम जारी रखते हुए मंगलवार को विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में स्पेन को मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन की झु युलिंग और डिंग निंग ने झांग जुआन और ड्वोराक गालिआ पर 3-0 से जीत दर्ज की।
अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहीं लि जिआओजिया ने केमेस क्लोडिए को 13-11, 13-11, 11-5 से हराकर मैच पर कब्जा जमाया।
चीन की महिला टीम के कोच कोंग लिंगुहई ने बताया कि लि ने मंगलवार को ज्यादा आराम नहीं किया। उन्होंने कहा, “मैं उन्हें कल भी अगले ग्रुप मैच में खेलने से नहीं रोकूंगा।”
dharmpath.com dharmpath