लखनऊ हवाईअड्डे को मिलेगा तीसरा टर्मिनल

लखनऊ, 2 मार्च(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के तीसरे टर्मिनल का काम जल्द ही शुरू होने वाला है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 878.25 करोड़ रुपये की लागत वाले इस टर्मिनल को अगले 20 सालों की जरूरतों को देखकर बनाया जा रहा है।

टर्मिनल में एरोब्रिज, एस्केलेटर, लिफ्ट, एकीकृत प्रवेश और निकास प्रणाली, सुरक्षा एक्सेस सिस्टम और 24 घंटे सीसीटीवी नेटवर्क होगा।

इस टर्मिनल में कत्रिम और प्राकृतिक प्रकाश की समुचित व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, सामान के लिए लेजर स्कैनर, पर्यटक वीजा काउंटर, शुल्क मुक्त दुकानें, प्रीमियम लाउंज और दुकानों के साथ-साथ भोजनालय भी बड़ी संख्या में होंगे।

अमौसी एयरपोर्ट के निदेशक एस.सी. होटा ने बताया कि प्री-बिड बैठक 19 फरवरी को हुई थी। ई-टेंडरिंग 8 मार्च को होगी और 14 मार्च को प्री-क्वालिफिकेशन बिड खोली जाएंगी।

हवाई अड्डे के दूसरे टर्मिनल (टी 2) को साल 2012 में यात्रियों के लिए खोला गया था। लेकिन टी 2 पर यात्रियों के बढ़ते दबाव के कारण इस नए टर्मिनल के निर्माण का निर्णय लिया गया।

इस निर्माण कार्य में 57 महीने का समय लगने का अनुमान है। वहीं सर्वेक्षण, डिजाइन और अनुमोदन सर्वेक्षण, परियोजना निवेश बोर्ड की मंजूरी के लिए अतिरिक्त नौ महीने का समय लग सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493