संयुक्त राष्ट्र के उपप्रवक्ता फरहान हक ने एक दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि हथियारों, मोर्टार, गोलीबारी के कारण 28 लोगों की मौत हुई और 38 लोग घायल हुए, जबकि अन्य लोगों की मौत हवाई बमबारी और आत्मघाती हमलों के कारण हुईं।
मिशन के अनुसार, संघर्ष में कई दलों के शामिल होने और सीमित पहुंच होने के कारण यह बता पाना असंभव है कि इन नागरिकों की मौत के लिए कौन से पक्ष जिम्मेदार हैं?
नेता मुअम्मर अल-गद्दाफी की मौत के बाद लीबिया में सत्ता की स्थापना पर दो प्रतिद्वंदियों के बीच संघर्ष चल रहा है, जिसके कारण देश में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया में प्रतिद्वंदियों के बीच सितंबर 2014 के बाद से कई वार्ता सत्र आयोजित की है।
dharmpath.com dharmpath