मस्तिष्क ही नहीं, पूरे शरीर को प्रभावित करता है अवसाद

लंदन, 2 मार्च (आईएएनएस)। अब तक आपने सुना होगा कि अवसाद मानसिक रोगों का कारण होता है लेकिन इसके दुष्प्रभाव केवल यहीं तक सीमित नहीं हैं। एक नए शोध में वैज्ञानिकों ने साबित किया है कि अवसाद से होने वाले बदलाव पूरे शरीर को प्रभावित करते हैं।

स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रेनेडा (यूजीआर) के वैज्ञानिकों ने बताया, अवसाद को एक प्रणालीगत रोग माना जाना चाहिए क्योंकि यह शरीर के कई अंगों और ऊतकों को प्रभावित करता है।

शोध में अवसाद के हृदय रोग और कैंसर के साथ महत्वपूर्ण संबंध मिले हैं। साथ ही शोध ने अवसाद पीड़ित लोगों की जल्दी मृत्यु के कारणों की भी जानकारी दी है।

इस शोध के विश्लेषण ने विभिन्न ऑक्सीडेटिव तनाव मापदंडों की वृद्धि और एंटीऑक्सीडेंट पदार्थो की कमी के बीच के असंतुलन का खुलासा किया है।

शोध में पूर्व के 29 अध्ययनों का आकलन किया गया था जिसमें तीन हजार 961 लोग शामिल थे। यह पहला ऐसा शोध है जिसमें शरीर पर अवसाद से पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी गई है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि इस शोध से अवसाद की रोकथाम और इसके उपचार के लिए नई चिकित्सकीय खोज में मदद मिल सकती है।

यह शोध पत्रिका ‘क्लीनिकल साइकियाट्री’ में प्रकाशित हुआ है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493