बिहार : अनियंत्रित बोलेरो ने मां-बेटी की जान ली

दरभंगा, 2 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से एक महिला और उसकी बेटी की घटनास्थल पर मौत हो गई।

बिरौल के थाना प्रभारी जितेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि हाटी गांव निवासी दाना देवी (35) अपनी बेटी बिन्दु (7) के साथ कहीं जा रही थीं। गांव के ही पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद, बोलेरो का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे से नाराज लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे करीब दो घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा।

पुलिस अधिकारियों ने बाद में प्रदर्शनकारियों को समझाया, जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से चालू हो सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493