केन्या के शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, चीनी दूतावास ने कहा कि अत्याधुनिक म्वाताते साइनो-अफ्रीका फ्रेंडशिप गर्ल्स प्राइमरी स्कूल 12.8 लाख डॉल की लागत से बनी है।
स्कूल में आठ कक्षाओं के साथ-साथ फर्नीचर, प्रशासनिक कार्यालय, स्नान कक्ष, रसोई घर व भूमिगत पानी की टंकी है।
केन्या में चीनी दूतावास में आर्थिक व वाणिज्यिक काउंसलर गुओ से ने कहा कि स्कूल के निर्माण के लिए अनुदान चीन व केन्या के लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध को दर्शाता है।
शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना का मूल उद्देश्य लड़कियों के स्कूल में दाखिले की संख्या को बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित माहौल में शिक्षित करना है।
मंत्रालय के महानिदेशक लीह रोटिच ने कहा कि यह परियोजना उन तीन शिक्षा परियोजनाओं का हिस्सा है, जिसमें चीन सरकार केन्या सरकार का सहयोग कर रही है।
dharmpath.com dharmpath