मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि गुरुवार को महसूस किए गए भूकम्प के झटकों की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.8 रही।
अधिकारी ने कहा कि भूकंप सुबह 7.10 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया, जिसका केंद्र 682 किलोमीटर दूर दक्षिणपश्चिम मेंतावई द्वीपों में और समुद्र तल से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
अधिकारी ने बताया कि इससे पहले बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात 11.08 बजे इस क्षेत्र में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
dharmpath.com dharmpath