उज्जैन सिंहस्थ का मोबाइल एप

उज्जैन, 3 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में अप्रैल-मई में होने वाले सिंहस्थ कुंभ की जानकारी अब मोबाइल पर आसानी से मिल सकेगी, क्योंकि सिंहस्थ पर केंद्रित मोबाइल एप तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को उज्जैन में सिंहस्थ-2016 का मोबाइल एप लोकार्पित किया। मोबाइल एप में स्नान की तिथियां, उज्जैन, सिंहस्थ की जानकारियों के साथ-साथ यहां पहुंचने, ठहरने, होटल, लॉज, धार्मिक स्थलों, मौसम, आपातकालीन सेवा आदि की जानकारी भी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने उज्जैन प्रवास के दौरान कई विकास कार्यो का लोकापर्ण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्थानीय सर्किट हाउस में साधु-संतों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और नागरिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत भगत राणा, सच्चो महंत त्रिवेणी दास, महंत महेश मुनि, महंत सर्वेश्वर मुनि, महंत अमनदीप सिंह और दिगंबर अखाड़ा के शिवशंकर दास और दिग्विजय दास से भी मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493