टी-20 विश्व कप में नए किट में खेलेंगी भारतीय टीमें

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में 15 मार्च से होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की पुरुष एवं महिला टीमें नाइकी की नई जर्सी में हिस्सा लेंगी।

नाइकी ने टीमों के लिए गुरुवार को जिस जर्सी का अनावरण किया, उसमें एशियाई रंगों का असर है। नई जर्सी टी-20 फारमेट के आक्रामक अंदाज से मेल खाती है।

नाइकी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का आधिकारिक एपेरेल स्पांसर है। नाइकी की नई जर्सी नाइकी इंडिया रिटेल व नाइकी क्रिकेट डॉट इन (आनलाइन) पर उपलब्ध रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493