पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान सुंदर भाटी गैंग के 4 सदस्यों गौरव भाटी (गौतमबुद्धनगर के सलारपुर निवासी जनपद सतेंद्र के बेटे), नीलेश (गौतमबुद्धनगर के कुलेसरा जनपद निवासी परमानंद कुलेसरा के बेटे) शिवा उर्फ सूरज (गौतमबुद्धनगर के सलारपुर निवासी अमित के बेटे) और आशीष (श्यामवीर के बेटे) के रूप में हुई है।
उनके पास से 1 अदद पिस्टल, 32 बोर के कारतूस, 2 तमंचे, 315 बोर के कारतूस, 1 अदद चाकू व 2 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सुपारी किलर है, जो सुंदर भाटी के कहने पर रवि नागर निवासी दादुपुर की हत्या करने जा रहे थे। रवि नागर 2015 में हुई हरेंदर प्रधान नि. दादुपुर का भाई है, जो मुकदमे में मुख्य गवाह है।
यह बदमाश पूर्व में भी लूट, हत्या, चोरी, धमकी मामले में भी जेल जा चुके हैं। इनका पेशा ही पैसे लेकर हत्या करना है। बदमाश इससे पहले दिल्ली व नोएडा में अपराध कर जेल भी जा चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath