‘जय गंगाजल’ के प्रचार के सवालों से परेशान हुए प्रकाश झा

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार प्रकाश झा इन दिनों काफी परेशान हैं। आगामी फिल्म ‘जय गंगाजल’ के असंतोषजनक प्रचार और इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के मौजूद न रहने को लेकर उनसे कई सवाल किए जा रहे हैं, जिससे वह काफी तंग आ चुके हैं।

झा ने गुरुवार को कुछ आईपीएस अधिकारियों के लिए फिल्म की खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। समारोह में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा, “फिल्म का जिस तरह से प्रचार होना चाहिए था, वैसा नहीं हुआ, तो क्या आप फिल्म की रिलीज को लेकर घबराए हुए हैं?”

इस पर निर्देशक ने झल्लाते हुए जवाब दिया, “आपसे किसने कहा कि प्रचार उस तरह से नहीं हुए?”

उल्लेखनीय है कि प्रियंका अपनी अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं में व्यस्त हैं और इसलिए झा तथा फिल्म के अन्य कलाकार ही संवाददाताओं से रूबरू हो रहे हैं और उन्होंने फिल्म के गाने भी जारी किए।

पत्रकार ने जब प्रचार के दौरान फिल्म की मुख्य कलाकार प्रियंका की अनुपस्थिति के बारे में पूछा, तो झा ने कहा, “तो आप ये कहिए ना कि प्रियंका नहीं आईं, लेकिन हमने तो प्रचार किया है।”

इस बीच, जब झा से पत्रकारों ने कैमरे की ओर देखने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा, “पहले ढंग से सवाल कीजिए, तभी मैं कैमरे की ओर देखूंगा।”

फिल्म के प्रचार के अलावा इससे जुड़े किसी भी समारोह में प्रियंका को शामिल नहीं देखा गया। वह वर्तमान में अमेरिका में अपने शो ‘क्वांटिको’ और हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

‘जय गंगाजल’ शुक्रवार हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493