राष्ट्रपति ने वायुसेना की हेलीकॉप्टर यूनिट, इक्पिमेंट डिपो को किया सम्मानित

जामनगर (गुजरात), 4 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को यहां भारतीय वायुसेना के 119 हेलीकॉप्टर यूनिट को ‘प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड’ और 28 इक्पिमेंट डिपो को ‘प्रेसिडेंट्स कलर्स’ से सम्मानित किया।

भारतीय वायुसेना की प्रमुख उड़ान इकाइयों में से एक 119 हेलीकाप्टर यूनिट, देश के नवीनतम हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी5 का दावा करती है।

इस यूनिट को ‘द स्टालियन्स’ के नाम से भी जाना जाता है। इसे 45वें स्थापना दिवस पर अवार्ड दिया जाएगा।

यह यूनिट कई अभियानों का हिस्सा रहा है, जिनमें नेपाल में अप्रैल 2015 में आए भूकंप के बाद राहत कार्य, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले, 2004 में सुनामी के बाद राहत एवं बचाव कार्यो, 1988 में मालदीव में तख्तापलट की कोशिश को रोकने के लिए चलाए गए अभियान ‘ऑपरेशन कैक्टस’, श्रीलंका के जाफना में 1987 में चलाए गए ‘ऑपरेशन पवन- द इंडियन पीसकीपिंग फोर्स (आईपीकेएफ)’, नगालैंड में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान और अरुणाचल प्रदेश में ‘ऑपरेशन फॉल्कन’ शामिल हैं।

एमआई-17 वी5 की क्षमताओं के बारे में यूनिट के एक अधिकारी ने बताया कि इस चॉपर ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना लोहा मनवाया है, फिर चाहे वे हिमालय की चोटियां हों या राजस्थान के रेगिस्तान या फिर भारत का नक्सल प्रभावित इलाका हो।

इस यूनिट को अब तक एक वीर चक्र, पांच शौर्य चक्र, चार युद्ध सेवा पदक, एक विशिष्ठ सेवा पदक और 10 वायुसेना पदक से नवाजा जा चुका है।

आईएएफ का 28 इक्पिमेंट डिपो हथियारों गोला बारूदों के लिए स्टोर का काम करता है।

‘प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड’ और ‘प्रेसिडेंट्स कलर्स’ पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ हैं, जो वायुसेना को युद्ध और शांति बहाली के दौरान अपनी अतुल्य सेवा के लिए दिए जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493