बाजी हारने के बाद पाकिस्तानी प्रशंसक ने की आत्महत्या

इस्लामाबाद, 4 मार्च (आईएएनएस)। एशिया कप में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए मैच में पाकिस्तान की हार के बाद एक प्रशंसक ने आत्महत्या कर ली।

दरअसल, इस प्रशंसक ने मैच में पाकिस्तान की जीत पर अपने एक महीने के वेतन का सट्टा लगाया था, जिसे वह हार गया। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

वेबसाइट डॉन ने शुक्रवार को लिखा है, पंजाब सिंचाई विभाग में काम करने वाले जूनियर क्लर्क मोहम्मद शफीक का शव गुरुवार को उनके घर में पंखे से लटका मिला।

उनके भाई मोहम्मद रमजान ने बताया कि शफीक ने मैच पर 30 हजार का सट्टा लगाया था ,जो कि उसके एक महीने का वेतन था।

उन्होंने बताया, “मेरे भाई ने मैच में पैसे गंवाने के बाद आत्महत्या की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493