चोट के कारण टीम से बाहर हुए वेंड

मोंचेनग्लादबाक (जर्मनी), 4 मार्च (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल लीग क्लब बोरूसिया डार्टमंड ने कहा है कि उसके खिलाड़ी ऑस्कर वेंड चोट के कारण मैदान से बाहर हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक टीम के डॉक्टर स्टीफान हेर्टेल ने स्वीडन के इस अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी का मेडिकल टेस्ट किया, जिसमें उनकी हैमस्ट्रींग के बुरी तरह चोटिल होने की पुष्टि की गई है।

हेर्टेल ने कहा है कि वेंड फिलहाल अगली सूचना तक के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

वेंड को बुधवार को जर्मन लीग के 24वें दौर के मुकाबल के दौरान चोट लगी थी। डिफेंडर वेंड 28वें मिनट में लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493