आरोपी का कहना है कि उसने पत्नी की हत्या उसके गलत चरित्र के कारण की। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बड़ागांव थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद अली की चार पत्नियां है। पहली पत्नी से एक भी बच्चा नहीं है और दो पत्नियों से तीन बेटे, दो बेटियां हैं। चौथी पत्नी से उसके दो बेटी और बेटे हैं।
बताया जा रहा है कि उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया। पुलिस के आने तक वह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर कमरे में बंद रहा, वहीं थानाध्यक्ष के घर पहुंचने पर वह बाहर निकला तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के पूछने पर मोहम्मद अली ने बताया कि पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था। हम दोनों में हमेशा लड़ाई होती थी। आरोपी पति ने बताया कि उसने पत्नी की हत्या करने से पहले बच्चों को छत पर बने कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद कुल्हाड़ी लेकर पत्नी के सिर पर कई वार किया। उसके मरने की पुष्टि होने के बाद पुलिस को फोन कर जानकारी दी।
वहीं, थाने में उसने अपना बयान बदलते हुए कहा कि हत्या उसके एक दोस्त ने की है। इसके बाद पुलिस ने दोस्त को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतका के भाई शफी उर्फ रहमान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath