महेश भट्ट के प्रशंसक बने ऋषि कपूर

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर ने फिल्मकार महेश भट्ट के शो ‘ख्वाबों का सफर विद महेश भट्ट’ की प्रशंसा करते हुए इसे व्यावहारिक और दिलचस्प करार दिया।

ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा, “एपीक चैनल पर महेश भट्ट का क्या अद्भुत शो है। फिल्मिस्तान पर देखा था, इसलिए यह व्यावहारिक और दिलचस्प है।”

महेश भट्ट पिछले चार दशकों में हिंदी फिल्म जगत का हिस्सा रहे हैं। वह द एपिक चैनल पर प्रसारित होने वाले शो की मेजबानी कर रहे हैं।

यह शो बॉलीवुड की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को छोटे पर्दे पर दर्शकों से रूबरू कराता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493