उत्तर कोरिया परमाणु मुद्दे पर रूस, चीन ने की संयम की अपील

मॉस्को में पूर्वोत्तर एशिया की सुरक्षा पर दूसरी बैठक में चीन व रूस ने कोरिया प्रायद्वीप को परमाणु हथियार मुक्त करने की अपील करते हुए इस बात पर जोर दिया कि परमाणु मुद्दा केवल वार्ता के माध्यम से ही सुलझाया जा सकता है।

दोनों देशों ने सभी पक्षों से विचार व्यक्त करने का आग्रह किया और मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान की मांग की।

उत्तर कोरिया फिर कोई परमाणु परीक्षण या मिसाइल कार्यक्रम विकसित न कर सके, इसके लिए उत्तर कोरिया के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को पूर्णत: लागू करने पर जोर दिया गया।

वहीं, दोनों देशों ने दक्षिण कोरिया में अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली ‘थाड’ की संभावित तैनाती पर चिंता जताई।

चीन और रूस ने कहा कि वे इस कदम का विरोध करते हैं, क्योंकि इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा और क्षेत्रीय देशों की सुरक्षा कमजोर होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493