गुड़गांव : पूर्व सहयोगी, दोस्त ने महिला से किया सामूहिक-दुष्कर्म

गुड़गांव, 5 मार्च (आईएएनएस)। नौकरी दिलाने का झांसा देकर पूर्व सहयोगी और उसके एक दोस्त ने कथित तौर पर बुधवार को एक 21 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

गुड़गांव, 5 मार्च (आईएएनएस)। नौकरी दिलाने का झांसा देकर पूर्व सहयोगी और उसके एक दोस्त ने कथित तौर पर बुधवार को एक 21 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सहायक पुलिस आयुक्त हवा सिंह ने शनिवार को बताया कि केशव और कर्ण सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों की उम्र 24 साल है।

हवा सिंह ने बताया कि पीड़िता उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली है, जो हरियाणा में गुड़गांव जिले के मानेसर के निकट एक गांव में रहती है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने एक बीमा कंपनी में कुछ महीने पहले केशव के साथ काम किया था।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा, “अभी मैं बेरोजगार थी और केशव ने कहा कि उसने मेरे लिए नौकरी ढूंढी है। उसने मुझे 2 मार्च को आईएमटी मानेसर चौक पर एक कंपनी में साक्षात्कार के लिए बुलाया।”

उन्होंने कहा, “वहां से मुझे फरीदाबाद सड़क पर एक सुनसान जगह ले जाया गया और चलती कार में दुष्कर्म किया।”

हवा सिंह ने कहा, “हमने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।”

इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493