सलमान से बात करने से पहले 10 बार सोचती हैं डेजी शाह!

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री डेजी शाह का कहना है कि उन्हें सलमान खान से बात करने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है।

डेजी फिल्म ‘जय हो’ में सलमान के साथ काम कर चुकी हैं।

डेजी ने डिजाइनर ईशा अमीन के स्प्रिंग समर कलेक्शन लांच अवसर पर कहा, “सलमान के सामने कुछ भी बोलने से पहले मुझे 10 बार सोचना पड़ता है। सलमान के साथ पहली मुलाकात बहुत खास थी, वह बहुत प्यारे हैं।”

डेजी ने कहा, “मैं हमेशा से सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। जब भी मैं उनसे मिलती हूं या उन्हें देखती हूं तो मेरी सांस ही थम जाती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493